आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 10 दिसंबर को होने वाले पंजाबी समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को अशोकागार्डन स्थित गुरूद्वारे में बोर्ड मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में समाज के लगभग 50 सदस्य शामिल हुए। चेयरमैन सरदार मोहन सिंह कालरा ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सदस्यों को जानकारी दी ।

इस मौके पर अध्यक्ष संजीव सचदेव और महासचिव इन्दरपाल सिंह गुलाटी ने काटजू अस्पताल में चल रही भोजन सेवा और भविष्य में बनने वाली नेकी की दीवार की जानकारी सभी से साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि काटजू अस्पताल में जल्द ही मरीज़ों को लगभग 100 कंबलों का दान भी किया जाएगा। लेडीज विंग की अध्यक्ष शाह ने आगामी 10 दिसंबर को होने वाले परिचय सम्मेलन में महिलाओं द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी साझा की।