सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : चैट-GPT डेवलप करने वाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी ओपन AI ने नया टेक्स्ट-टू-वीडियो मॉडल ‘सोरा’ पेश किया है। कंपनी का यह नया AI टूल टेक्स्ट के जरिए दिए गए इंस्ट्रक्शन से वीडियो बनाता है।

साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यह कोई नया इनोवेशन नहीं है। इसके पहले गूगल और मेटा जैसी कंपनियों ने भी यह फीचर लॉन्च किया था, लेकिन कंपनी का दावा है कि क्वालिटी के मामले यह सबसे ज्यादा सक्षम और सटीक है।

कंपनी ने इससे बनाई गई वीडियोज भी अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर शेयर की है। इन वीडियोज को हम प्रॉम्प्ट के साथ शेयर कर रहें हैं…

सोरा से जुड़ी खास बातें…

मॉडल के पास लैंग्वेज की गहन जानकारी है।

यह टेक्स्ट इनपुट से 1 मिनट तक का वीडियो बना सकता है।

सोरा एक मिनट के वीडियो में मल्टीपल शॉट्स बना सकता है।

यह मल्टीपल कैरेक्टर से कम्प्लेक्स सीन क्रिएट कर ज्यादा रियलिस्टिक वीडियो बना सकता है।

इसमें टेक्स्ट इनपुट से काफी डिटेल, स्पेशल मोशन और बेहतर बैकग्राउंड बनाया जा सकता है।

यह मॉडल न केवल यूजर प्रॉम्प्ट पर काम करता है, बल्कि फिजिकल वर्ल्ड के चीजों को भी शामिल करता है।