कोरबा जिला कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से एक डेढ़ वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
सीतामणी निवासी अपने बेटे व डेढ़ वर्ष की बच्ची के साथ नहाने के लिए गया था। नहाकर लौटने पर उसकी बच्ची घर में कमरे के अंदर जाकर कपड़े खोज रही थी। इसी दौरान करंट प्रवाहित कूलर की चपेट में आ गई। पिता ने जब उसे कूलर पर चिपके देखा तो स्वीच से कनेक्शन अलग किया और फिर आनन-फानन में बच्ची को स्थानीय अस्पताल ले गया, लेकिन बच्ची को वहाँ पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।