सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संभागायुक्त भोपाल संभाग कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) देहात भोपाल संभाग रूचि वर्धन सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बगिया में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर में संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में भी सहभागिता करते हुए पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

संभागायुक्त शर्मा ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी दायित्व निभाएं।

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश

आईजी सिंह ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और मातृत्व के सम्मान का सुंदर प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के नाम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन बन सकता है।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #वरण #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #आईज #सहभ