सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार लोक भवन, भोपाल में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह रक्तदान शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने न केवल रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया, बल्कि शिविर के सुचारु संचालन में स्वयंसेवी सेवाएं प्रदान करते हुए आगंतुकों का मार्गदर्शन, पंजीयन एवं व्यवस्थाओं में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्वयंसेविकाओं के उत्साह, अनुशासन एवं सेवा भावना की उपस्थित सभी अतिथियों एवं अधिकारियों ने सराहना की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी राहुल परिहार ने संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज की समस्त एनएसएस टीम को उनके उत्कृष्ट योगदान एवं सेवा कार्यों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं की ऐसी सहभागिता समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनती है।

महाविद्यालय की प्राचार्या डलिमा पारवानी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों ने भी स्वयंसेविकाओं के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल सामाजिक उत्तरदायित्व की सराहना की।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएसएस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #बरकतउल #भवन