आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कीपेड मोबाइल चलाने वाले लोगों के लिए नोकिया ने नया फीचर फोन नोकिया 105 क्लासिक भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने नोकिया 105 क्लासिक की शुरुआती कीमत 999 रुपए रखी है।
नोकिया 105 क्लासिक सिम सपोर्ट के अनुसार दो मॉडल्स में सेल किया जाएगा। एक में जहां सिंगल सिम स्लॉट दिया जाएगा, वहीं दूसरे मॉडल में कस्टमर को डुअल सिमकार्ड का ऑप्शन मिलेगा।
दूसरे मॉडल की कीमत अभी अनाउंस नहीं की गई हैं। यूजर इस नोकिया फीचर फोन को चारकोल और ब्लू कलर में खरीद पाएंगे।
खराब होने पर कंपनी बदलकर देगी फोन
इसके अलावा नोकिया इस फीचर फोन के साथ एक साल की फ्री रिप्लेसमेंट गारंटी भी दे रही है। यानी फोन में अगर कोई खराबी हुई तो ग्राहक को नया मोबाइल दिया जाएगा।
इंटरनेट के बिना कर सकेंगे UPI पेमेंट
यूजर्स इस बटन वाले फोन से इंटरनेट के बिना UPI पेमेंट कर सकेंगे, जो इसे खास बनाती है। नोकिया 105 क्लासिक UPI 123PAY सपोर्ट करता है।
इस फीचर की मदद से फोन में बिना इंटरनेट के भी UPI ट्रांजेक्शन्स की जा सकती है और पैसे सेंड और रिसीव हो सकते हैं।
वायरलेस FM रेडियो और 800 mAh की बैटरी
इस बटन वाले फोन में FM रेडियो दिया गया है। इंटरटेनमेंट के लिए इसका इस्तेमाल हेडफोन जैक के साथ ही वायरलेस तरीके से भी किया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए यह फीचर फोन में 800 mAh की बैटरी दी गई है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह बैटरी कई दिनों तक लगातार फोन को चालू रख सकती है। नोकिया ने अभी फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन्स शेयर नहीं की हैं।