नई दिल्ली । घरेलू बाजार में तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया, जिससे ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। इंडियन ऑयल की अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए और डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 111.35 रुपए और 97.28 रुपए प्रति लीटर है।
केंद्र सरकार ने शनिवार को आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपए और छह रुपए प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। जिससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम 9.5 रुपए और सात रुपए तक गिर गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है।
लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 114.88 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 1.20 प्रतिशत चढ़कर 111.09 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले, केंद्र सरकार ने 03 नवंबर 2021 को पेट्रोल पर 10 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर का उत्पाद शुल्क घटाया था।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:- दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लिटर, डीजल 89.62 रुपए प्रति लिटर, कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लिटर, डीजल 92.76 रुपए प्रति लिटर, मुंबई पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लिटर, डीजल 7.28 रुपए प्रति लिटर और चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लिटर, डीजल 94.24 रुपए प्रति लिटर है।