आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन ब्रिलियन्ट कन्वेंशन सेन्टर में हंगामे के साथ शुरू हो गया है। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम कमिश्नर हर्षिका सिंह, सभी एमआईसी परिषद सदस्य, पार्षदगण व विभागीय अधिकारी उपस्थित हैं।
विशेष सम्मेलन में नगर निगम के स्वामित्व की हुकुमचंद मिल की भूमि की देनदारियों के निपटान तथा विकास योजना के संबंधित प्रकरण पर विचार किया जाएगा। मिल के मामले में डेढ़ हेक्टेयर जमीन को ग्रीन बेल्ट में रखने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा।
हुकुमचंद मिल की जमीन पर हॉउसिंग बोर्ड डेवलपमेंट करेगा। मजदूरों के बकाया भुगतान के बाद इस जमीन पर विकास काम होंगे। इससे जो मुनाफा होगा, उसमें निगम और हाउसिंग बोर्ड की 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी होगी। नगरीय विकास एवं आवास विभाग, हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम के बीच त्रिपक्षीय एमओयू होगा। एमओयू का प्रारूप तय करने के लिए सहमति दी गई।
निगम में श्रद्धांजलि के दौरान हंगामा
निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने निगम ठेकेदार पप्पू भाटिया के सुसाइड पर फौजिया शेख अलीम ने श्रद्धांजलि सभा के दौरान हंगामा किया। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष श्रद्धांजलि दे रहे थे। चौकसे ने भी इस भाटिया के मुद्दे को उठाया, कहा हमें यह सोचना होगा कितने और ठेकेदार नगर निगम के कारण सुसाइड कर सकते हैं।
इसके ठीक बाद फौजिया ने उठकर कहा कि आपकी सरकार में ऐसा कैसे हो रहा है। इस पर सभापति मुन्नालाल यादव ने उन्हें बैठने को कहा पर वे नहीं मानी। इस बीच एमआईसी सदस्य निरंजन चौहान ने कहा कि यहां तो विपक्ष को श्रद्धांजलि होगी।