सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू के बालों की स्टाइलिंग और मेकअप पर सरकारी खजाने से हुए खर्च को लेकर नया विवाद सामने आया है। सूचना के अधिकार के तहत सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, 2019 से अगस्त 2026 तक इजरायल के प्रधानमंत्रियों के मेकअप और हेयर स्टाइलिंग पर करीब 14.3 लाख शेकेल खर्च हुए। इस पूरी राशि का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा नेतन्याहू दंपति से जुड़ा है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में इस मद में सबसे ज्यादा करीब 3.37 लाख शेकेल खर्च किए गए। फरवरी 2025 में नेतन्याहू की वॉशिंगटन यात्रा के दौरान मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट पर करीब 13,500 डॉलर खर्च हुए। जुलाई 2024 की अमेरिका यात्रा में भी यह खर्च करीब 11,500 डॉलर रहा।

अक्टूबर 2023 में, गाजा युद्ध शुरू होने के दौरान भी प्रधानमंत्री के हेयर स्टाइलिंग पर 2,457 शेकेल खर्च होने का रिकॉर्ड सामने आया है। हालांकि, सरकार ने हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट के नाम राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर सार्वजनिक नहीं किए हैं।

यह जानकारी ‘मूवमेंट फॉर फ्रीडम ऑफ इन्फॉर्मेशन’ की कानूनी याचिका के बाद सार्वजनिक हुई, जिससे सरकारी धन के इस्तेमाल को लेकर पारदर्शिता पर बहस तेज हो गई है।


Hashtags: #WorldInternational #Bhopal #Desksource #कअप #Rti #एनएन #DeskSource #टवर #आईट #इजर