सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ एवं एन.सी.सी. गुप हेडक्वार्टर भोपाल के त्तवाधान में एन.सी.सी स्थापना दिवस की 75 वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में 4 एम.पी. गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. भोपाल की ओर से दो द्विवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में किया गया ।
इसी तारतम्य में सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय के एन.सी.सी विभाग की 10 छात्राओं द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या शैलबाला सिंह बघेल द्वारा रक्तदान महादान हेतु छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया।