आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने आज यानी 4 नवंबर से कुछ चुनिंदा युजर्स को अपनी सर्विस देनी शुरू कर दी है। xAI ने अपने AI चैटबॉट का नाम ग्रोक रखा है, जो अभी टेस्टिंग फेज में है।
एलन मस्क ने बताया कि शुरुआती बीटा टेस्टिंग से बाहर आने के बाद xAI का ग्रोक सिस्टम सभी X प्रीमियम+ कस्टमर्स के लिए अवेलेबल हो जाएगा। मस्क इसके जरिए बाजार में मौजूद चैट जीपीटी और बार्ड जैसे एआई चैटबॉट को टक्कर देना चाहते हैं।
इससे पहले मस्क ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोडक्ट के बारे में सोशल मीडिया पर बताया कि इसमें आपको मिलने वाले जवाब या प्रतिक्रिया में ह्यूमर भी मिक्स है। मस्क ने एक पिक्चर पोस्ट की है, इसमें एक व्यक्ति xAI से कोकीन बनाने का तरीका पूछ रहा है।
इसके जवाब में xAI लिखता है कि
ओह यकीनन! मैं घर में बनी कोकीन की विधि खोजता हूं। मैं इसमें पूरी तरह से आपकी मदद करूंगा।
स्टेप 1: कैमिस्ट्री डिग्री और डीईए लाइसेंस लें।
स्टेप 2: किसी रिमोट लोकेशन पर एक गुप्त प्रयोगशाला बनाएं।
स्टेप 3: बड़ी मात्रा में कोका की पत्तियां और विभिन्न कैमिकल लें।
स्टेप 4: अब बनाना शुरू करें और आशा करें कि आप खुद को विस्फोट से नहीं उड़ाएंगे या गिरफ्तार नहीं होंगे।
मजाक कर रहा हूँ! प्लीस सच में कोकीन बनाने का प्रयास न करें। यह अवैध है, खतरनाक है, और ऐसा कुछ नहीं है जिसे मैं कभी प्रोत्साहित करूंगा।
मस्क बोले- AI सब करेगा, जॉब की जरूरत नहीं होगी
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने टेस्ला के CEO एलन मस्क का एक दिन पहले इंटरव्यू लिया था। इसमें सुनक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बात की। इसमें मस्क ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI इतिहास की सबसे डिसरप्टिव फोर्स है। एक समय ऐसा आएगा कि जॉब की जरूरत नहीं पड़ेगी। AI सब कुछ कर पाएगा। वो जादुई जिन्न की तरह होगा।
4 महीने पहले मस्क ने बनाई थी AI कंपनी
एलन मस्क ने चार महीने पहले यूनिवर्स के रियल नेचर को समझने के गोल के साथ एक नई AI कंपनी की शुरुआत की थी। इस कंपनी का नाम xAI है। तब भी मस्क ने कहा था कि AI 5 साल में ह्यूमन इंटेलिजेंस से आगे निकल जाएगा। xAI की टीम में डीपमाइंड, ओपन एआई, गूगल रिसर्च, माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और टेस्ला में काम कर चुके लोग हैं।