सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष मुख्यमंत्री निवास पर बरेली के कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री जसवंत सिंह के सुपुत्र योगेंद्र रघुवंशी सहित समर्थकों ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने योगेंद्र रघुवंशी और उनके समर्थकों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। योगेंद्र ने कहा कि वे मुख्यमंत्री चौहान के कार्यों से प्रभावित हैं।
कांग्रेस में निरंतर उपेक्षा के कारण भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर रहे हैं।
इस अवसर पर आदित्य सिंह, सचिन सिंह, ब्रजेश सिंह, वैभव सिंह, बृजेश रघुवंशी, रवि रघुवंशी, सुनील ठाकुर, सतेंद्र सिंह, रिंकू सिंह सहित जन प्रतिनिधि एवं रघुवंशी समाज के सदस्य उपस्थित थे।