ITDC India e-Press / Agencies

मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प एवं हथकरघा क्षेत्र को डिज़ाइन, ब्रांडिंग और विपणन के माध्यम से नए आयाम देने हेतु आयुक्त मदन कुमार ने निफ्ट भोपाल के निदेशक ले. कर्नल आशीष अग्रवाल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में माँ अहिल्या देवी साड़ी कलेक्शन हेतु निफ्ट के छात्रों और पूर्व छात्रों के बीच डिज़ाइन हैकाथॉन आयोजित करने, छात्रों को हस्तशिल्प विकाश निगम (हस्तकला और हथकरघा निदेशालय) द्वारा आयोजित हैकाथॉन में सहभागी बनाने तथा निफ्ट के प्रतिष्ठित फैकल्टी को निर्णायक मंडल में शामिल करने पर सहमति बनी।
इसके अतिरिक्त, GI टैग एवं एक जिला एक उत्पाद (ODOP) उत्पादों के मूल्यवर्धन और विपणन के लिए निफ्ट की विशेषज्ञता प्राप्त करने, हस्तशिल्प विकाश निगम (HSVN) की “मृगनयनी” ब्रांडिंग में नॉलेज पार्टनर के रूप में निफ्ट की भागीदारी, तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों एवं बुनकरों को डिज़ाइन व मार्केटिंग सहयोग देने जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा हुई। निफ्ट के अटल इन्क्यूबेशन सेंटर और भास्कर पोर्टल के माध्यम से उद्यमी शिल्पियों को परामर्श और मेंटरशिप देने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया।
इस बैठक में निदेशक अखिल सहाय, संयुक्त निदेशक निफ्ट; अर्णब सेन, कैंपस कोऑर्डिनेटर (टेक्सटाइल्स); अनुपम सक्सेना, एसोसिएट प्रोफेसर, CIC; राजदीप सिंह, कैंपस कोऑर्डिनेटर (फैशन टेक्नोलॉजी); एवं कृति चौधरी, EY-PMV PMU से भी उपस्थित रहीं।

#MPहस्तशिल्प #निगमनिफ्टगठजोड़ #हस्तशिल्पविकास #निफ्ट #मध्यप्रदेश #हस्तशिल्पनवाचार #स्थानीयउद्योग #हस्तशिल्पविपणन #नवीनविचार