कोरबा  कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे 130 पर स्विफ्ट का अगला पहिया अचानक फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटा। हादसे में कार सवार मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांजगीर चांपा से स्विफ्ट कार में एक महिला व उसका पुत्र सवार होकर अंबिकापुर की ओर जा रहे थे। अचानक वाहन का अगला पहिया फटने से कार पलट गई। पलटने के बाद कार यात्री प्रतिक्षालय से जा टकराई। महिला और उसके पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। डायल 112 की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया है।