सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण पश्चिम विधानसभा में विधायक ट्रॉफी नाईट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 1 जून से 9 जून तक आयोजित किया जा रहा है।
नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम के लिए गुरुवार को क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा खेल मैदान का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों के साथ ही पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विधायक सबनानी ने निरीक्षण के दौरान मैदान में पाई गई कमियों को समय पर सही करने और आने वाले दर्शकों के लिए जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समिति को दिशा निर्देश दिए।
#भगवानदास_सबनानी #पुलिस_ग्राउंड #निरीक्षण #भोपाल_समाचार #विधायक #जनप्रतिनिधि #प्रशासन #स्थानीय_समाचार