आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मॉरिस गैरेज मोटर इंडिया (MG Motor India) ने इलेक्ट्रिक कार कॉमेट (Comet) EV को अनवील कर दिया है। ब्रिटिश कार मेकर कंपनी की ये सबसे सस्ती, छोटी और एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार है। इसका प्रोडक्शन गुजरात स्थित हलोल प्लांट में शुरू हो चुका है। ये कार टाटा मोटर्स की टियागो EV को टक्कर देगी।
MG ZS EV के बाद MG की यह दूसरी EV होगी। कंपनी ने 2 मार्च को अपकमिंग स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार का नाम अनाउंस किया था। इसके बाद से कंपनी अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से लगातार कार के बारे में अपडेट दे रही है।
कपंनी कार के इंटीरियर और डैशबोर्ड और सीट अपहोल्सट्री को टीजर में शोकेज कर चुकी है। बुधवार को दिल्ली के गुड़गांव में हुए इवेंट में कार की पहली झलक दिखाई।
एक्सटीरियर डिजाइन
एमजी ने 2023 एमजी कॉमेट को टॉलबॉय डिजाइन देने की कोशिश की है। ये छोटी 2 डोर कार है, जिसके फ्रंट में LED हेडलैंप, MG लोगो, डेटाइम रनिंग लैंप्स, रियर में LED टेल लाइट, साइड में व्हील कवर के साथ 12 इंच के स्टील व्हील, क्रोम डोर हैंडल, फ्रंट और रियर पार्किंग कैमरा भी मिलेगा।
एमजी कॉमेट ईवी में 5 कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें कैंडी व्हाइट, ब्लैक रूफ के साथ एपल ग्रीन, ब्लैक रूफ के साथ कैंडी व्हाइट, ऑरोरा सिल्वर और स्टारी ब्लैक शामिल है।