सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रदेश के प्रतिष्ठित नेक द्वारा ए प्लस ग्रेड प्राप्त सत्य साईं महिला महाविद्यालय एवं सत्य साईं विधि महाविद्यालय तथा फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन भोपाल के संयुक्ततत्वाधान में मानसिक स्वास्थ्य आत्महत्या की रोकथाम तथा जरूरत के समय सहायता लेने के महत्व विषय पर एक व्याख्यान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं उपस्थित स्वयंसेवकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाना तथा यह संदेश देना कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में चुप रहने के बजाय खुलकर बात करना और समय रहते सहायता लेना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के छायाचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ठअतिथि फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन भोपाल के शाखा प्रबंधक जगदीश परसाई ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है परंतु समाज में इसे लेकर अभी झिझक और चुप्पी बनी हुई है उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि तनाव,अवसाद अथवा नकारात्मक विचारों के समय अकेले संघर्ष करने के बजाय परिवार,मित्रों, शिक्षकों अथवा विशेषज्ञ से संवाद स्थापित करना चाहिए कार्यक्रम में संवाद के माध्यम से छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर चर्चा हुई।
इसी कड़ी में फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन भोपाल के सहयोग से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं एवं स्वयंसेवकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई शिविर में थायराइड टेस्ट,ब्लड शुगर टेस्ट, हीमोग्लोबिन टेस्ट, ब्लड प्रेशर टेस्ट, ब्लड ग्रुप टेस्ट जैसी जांच की व्यवस्था की गई। जिसका लाभ बड़ी संख्या में प्राध्यापिकाओं, छात्राओं समस्त कर्मचारियों ने उठाया। इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक डॉ प्रतिभा सिंह, प्राचार्य रेनू मिश्रा, सत्य साईं विधि महाविद्यालय की विधि प्राचार्य अंजू बाजपेई फैमिली प्लैनिंग एसोसिएशन भोपाल से उपस्थित तथा समस्त सदस्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी मनीषा त्रिपाठी समस्त प्राध्यापिकाएं, छात्राएं , एनएसएस कोर ग्रुप की स्वयंसेविकाएं कृष्णा विश्वकर्मा, मुस्कान अश्वारे, अनुष्का,मानवी, कशिश उपस्थित थीं । कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका आकांक्षा द्वारा कियागया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #एशन #ततत #महत