सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क ने अपनी एक और कंपनी स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्पोरेशन यानी स्पेस-X को डेलावेयर स्टेट से हटाकर करीब 2700 किलोमीटर दूर टेक्सास शिफ्ट कर लिया है।
इसके पहले 8 फरवरी को मस्क ने ब्रेन इंप्लांट पर काम करने वाली अपनी कंपनी न्यूरालिंक के ऑफिशियल बिजनेस को डेलावेयर से करीब 4,100 किलोमीटर दूर नेवाडा शिफ्ट कर लिया था।
मस्क बोले- जिसकी भी कंपनी डेलावेयर में है, जल्दी हटा लो
स्पेस-X को डेलावेयर से हटाए जाने की जानकारी मस्क ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर दी है। मस्क ने लिखा, ‘स्पेस-X ने अपने इनकॉर्पोरेशन को डेलावेयर से टेक्सास शिफ्ट कर दिया है। यदि आपकी कंपनी अभी भी डेलावेयर में है, तो मैं जल्द से जल्द दूसरे राज्य में जाने की सलाह देता हूं।’