मुंबई । सेंसेक्स की प्रमुख 10 में चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 1,05,848.14 करोड़ रुपए की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस रहीं।
समीक्षाधीन सप्ताह में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन घट गया, वहीं एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 51,628.12 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।
समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 40,640.76 करोड़ रुपए घटकर 13,49,037.36 करोड़, इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 36,703.8 करोड़ रुपए घटकर 7,63,565.13 करोड़ रुपए, रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 25,503.68 करोड़ रुपए के नुकसान से 17,70,205.42 करोड़ रुपए और बजाज फाइनेंस की 2,999.9 करोड़ रुपए की गिरावट के साथ 4,45,810.84 करोड़ रुपए रह गई। इसके विपरीत हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 24,048.06 करोड़ रुपए बढ़कर 5,12,857.03 करोड़ रुपए पर और आईसीआईसीआई बैंक का 12,403.56 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 5,24,180.57 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 7,050.44 करोड़ रुपए बढ़कर 4,60,599.20 करोड़ रुपए रहा। एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 4,880.07 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 8,40,204.91 करोड़ रुपए रही।
इसी तरह भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 1,949.67 करोड़ रुपए के उछाल के साथ 4,18,574.86 करोड़ रुपए पर और एचडीएफसी का 1,296.32 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 4,45,659.60 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।