सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : फरवरी महीने के खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, इसके बाद मार्च महीना शुरू होगा। मार्च में 5 रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा 7 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। अगले महीने 25 मार्च को भी होली पर बैंक बंद रहेंगे।

ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम हो तो इन छुट्टियों के दिनों को छोड़कर आप बैंक जा सकते हैं। यहां देखें मार्च महीने में आपके राज्य और शहर में बैंक कब-कब बंद रहेंगे…

ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम

आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।

मार्च में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं

मार्च 2024 में शेयर बाजार में 9 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 7 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 25 मार्च को होली और 29 मार्च को गुड फ्राइडे पर भी बंद रहेगा।