सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: जापान की अर्थव्यवस्था लगातार दो तिमाहियों में सिकुड़ने के बाद मंदी की चपेट में आ गई है। इस कारण उसकी इकोनॉमी दुनिया में तीसरे नंबर से चौथे नंबर पर पहुंच गई है। जर्मनी अब दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है।
जापान इस समय कमजोर करंसी, बढ़ती उम्र और घटती आबादी से जूझ रहा है। इससे पहले 2010 में चीन की अर्थव्यवस्था बढ़ने के कारण जापान दूसरे से तीसरे नंबर पर आ गया था। दुनिया में पहले नंबर पर अमेरिका की इकोनॉमी है।
उम्मीद से ज्यादा 0.4% सिकुड़ी जापान की इकोनॉमी
जापान के कैबिनेट ऑफिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश की GDP 2023 के आखिरी तीन महीनों में एक साल पहले की तुलना में उम्मीद से ज्यादा 0.4% सिकुड़ी है। उससे पहले की तिमाही में इकोनॉमी 3.3% सिकुड़ी थी।
दो तिमाहियों में इकोनॉमी का सिकुड़ना यानी मंदी
लगातार दो तिमाहियों में अगर किसी भी देश की इकोनॉमी सिकुड़ती है तो टेक्निकली उसे मंदी माना जाता है। अक्टूबर में, इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने अनुमान लगाया था कि जर्मनी दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बन सकती है।