आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मिनाल रेसीडेंसी मलयाली वेलफेयर सोसाइटी का वार्षिक मिलन समारोह रविवार को होटल अवध पैलेस अयोध्या बायपास भोपाल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 140 परिवार शामिल हुए। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया गया। समिति समाज में 14 वर्षों से सक्रिय सदस्यों का हर वर्ष सम्मान करती है, साथ ही नई प्रतिभाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी करती है।
अध्यक्ष अनिल पिल्लई ने कहा कि समिति स्वस्थ्य कैंप, रक्त दान शिविर सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों को करने के लिए भविष्य में सक्रिय रहेगी। समय समय पर होने वाली गतिविधियों में समाज के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं।