आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार (10 नवंबर) को वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। Q2FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार (YoY) पर 66.9% बढ़कर 3,451.8 करोड़ रुपए रहा।

रेवेन्यू 15.7% बढ़कर 24,310 करोड़ रुपए रहा

ऑपरेशंस से Q2 में महिंद्रा एंड महिंद्रा का रेवेन्यू सालाना आधार (YoY) पर 15.7% बढ़कर 24,310 करोड़ रुपए रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये 21,010 करोड़ रुपए रहा था।

EBITDA 20% बढ़कर 2,935 करोड़ रुपए रहा

महिंद्रा एंड महिंद्रा का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 20% बढ़कर 2,935 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 2,443 करोड़ रुपए रहा था।

कंपनी का EBITDA मार्जिन सितंबर तिमाही में 12.1% रहा, पिछले साल की समान तिमाही में यह 11.6% था। महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर आज 1.82% गिरकर 1,523.75 रुपए पर कारोबार कर रहा है।