आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों के स्वागत में भोपाल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगठन की जिला अध्यक्ष संतोष गगरानी ने माहेश्वरी परिवार की तरफ से अतिथियों का अभिनंदन किया। साथ ही अतिथियों को भेंट स्वरुप स्मृति चिन्ह भी वितरित किए।
कार्यक्रम का आयोजन होटल कालिंदी में किया गया। जहां महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़, राष्ट्रीय महामंत्री ज्योति राठी, मध्यांचल संयुक्त सचिव अनिता जवाड़िया, प्रदेश अध्यक्ष रंजना बजाज, प्रदेश सचिव राजश्री राठी, शोभा लाहोटी, मनीषा लड्ढा, जयश्री बजाज, हंसा केला, उमा काबरा, साधना तोषनीवाल, विनीता फोफलिया, संगीता बजाज, नितिशा पसारी, आभा जाजू, प्रतिभा राठी ,समिति संयोजक, सुनीता जखोटिया, सरिता मालपानी, लक्षमेंद्र माहेश्वरी, शिशिर तोषनीवाल, गिरधर राठी, सुनील मांधन्या, गोपाल बाहेती, विकास मूंदड़ा, सुरेश लाहोटी सहित अंचल के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सेवा गतिविधि के अंतर्गत जरूरतमंद लड़की को फेशियल बेड दिया गया, जिसका उपयोग वो अपने पार्लर में कर सकेंगी, यह गतिविधि स्वयं सिद्ध समिति की मध्यांचल सह प्रभारी मनीष लड्ढा ने की। जिला सचिव प्राची मूंदड़ा ने आभार व्यक्त किया, कार्यक्रम का संचालन कीर्ति सिंगी ने किया।