आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लंदन में भारतीयों ने (आईडीयूके ग्रुप) लव स्लाउ के साथ दीपावली सेलिब्रेशन किया। इस दौरान एक ‘दिवाली परेड’ भी आयोजित की गई जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। इस परेड में इंदौर के भी कई लोग शामिल थे, जो इन दिनों लंदन में जॉब, बिजनेस या फिर पढ़ाई के ​िसलसिले में रह रहे हैं। सैकड़ों लोगों की इस परेड में कई एक्टिविटी हुई जिसमें डांस भी शामिल था। शुरुआत स्लाउ हाई स्ट्रीट में O2 के बाहर से हुई और काफिला बढ़ता गया।

आयोजक ने बताया कि इस परेड का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पृष्ठभूमियों से जुड़े भारतीयों को एकत्र करना था। इस आयोजन का शीर्षक था ‘हमारे साथ प्रकाश के त्योहार का जश्न मनाएं और आनंद व सकारात्मकता को फैलाने में शामिल हों’।

पारंपरिक वेशभूषा में आए ढोल-नगाड़ों पर खूब नाचे। इस आयोजन में डोल बीट्स यूके से 10 से अधिक ढोल और नगाड़े बजाने वाले भी मौजूद थे। इन्होंने देसी संगीत की धुन पर सभी को नचाने पर मजबूर कर दिया। भांगड़ा और मटकी पर भी डांस हुआ। इस दौरान लोगों ने विभिन्न ग्रुप्स में आनंद लिया। इस कार्यक्रम ने दीपावली की बधाई देने के साथ-साथ समुदाय में एकता और विविधता का प्रदर्शन किया। सुबह से दोपहर तक चले आयोजन में सभी भारतीय पारंपरिक वेशभूषा में थे और इसमें सभी उम्र के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।