सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में भारतीय ज्ञान परंपरा में परीक्षा संचालन एवं मूल्यांकन की अवधारणा को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में समकालीन शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने के उद्देश्य से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 7 एवं 8 सितंबर को किया जाएगा आयोजन एलएनसीटी यूनिवर्सिटी एवं मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
7 सितंबर को प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र में अतुल कोठारी, अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा विभाग अशोक कडेल, आयुक्त, उच्च शिक्षा तथा प्रो. खेमसिंह डहेरिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। अतुल कोठारी भाषण देंगे। इसके बाद रमेश चन्द्र भारद्वाज भारतीय ज्ञान परंपरा में शिक्षा, परीक्षा एवं मूल्यांकन के दार्शनिक आधार तथा प्रो. चंद्र चारु त्रिपाठी सतत एवं समग्र मूल्यांकन पर व्याख्यान देंगे। दिन के अंतिम सत्र में शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
8 सितंबर को द्वितीय दिवस में ज्ञान, आचरण और प्रज्ञा के मूल्यांकन तथा भारतीय शिक्षा परंपरा में परीक्षा की समग्र अवधारणा पर चर्चा होगी। प्रो. रविन्द्र कन्हेरे प्रवेश प्रक्रिया एवं विद्यार्थी चयन में मूल्यांकन की भूमिका तथा प्रो. उमा कांजी लाल डिजिटल परीक्षा एवं मूल्यांकन पर विचार रखेंगी। वहीं वीरेन्द्र गुप्ता मूल्यांकन के विविध आयाम एवं प्रकार तथा प्रो. रमाकांत पांडे समग्र व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण में मूल्यांकन की भूमिका पर व्याख्यान देंगे।
अंतिम सत्र में डॉ. जी.एस. टूटेजा गुरुकुल परंपरा में विद्यार्थी मूल्यांकन तथा डॉ. विरल गौरीशंकर विकसित भारत-2047 के लिए भारतीय परीक्षा मूल्यांकन मॉडल पर अपने विचार रखेंगे। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन होगा।।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एलएनस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अवध #2020