आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लायंस क्लब भोपाल साउथ के लायन आशीष जैन की आधिकारिक यात्रा संपन्न। इस अवसर पर लायंस क्लब के अध्यक्ष आर के अग्रवाल द्वारा संस्कार भारती विद्यालय सिक्योरिटी लाइन्स के बच्चों के लिए 40 कुर्सियां भेंट की गई। साथ ही निर्धन व्यक्तियों को कंबल भी बांटे गए।

पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन एम के जैन ने बताया कि क्लब द्वारा लगाए गए डायबिटीज चैकअप में रिकॉर्ड स्तर पर जांच की गई है। वरिष्ठ लायन एम एस खान ने बताया कि लायंस क्लब भोपाल साउथ द्वारा स्थाई सेवा गतिविधि के अंतर्गत सीनियर सिटीजन होम का चूना भट्टी में सफल संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में ज़ोन चेयरपर्सन लायन हरीश गहलोत ,आयोजन समिति के अध्यक्ष लायन आर एस तिवारी, लायन अजीम खान,लायन सुयश कुलश्रेष्ठ ,लायन कादरी सहित अन्य लायन उपस्थित थे।