आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लायंस क्लब भोपाल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन जेपीएस जौहर के जन्मदिन के मौके पर रेड क्रॉस अस्पताल भोपाल में मंगलवार को भोजन बांटा गया। इस मौके पर अस्पताल में सुबह मरीजों के लिए खिचड़ी दी गई जबकि शाम के समय रोटी सब्जी बांटी गई। सभी लायन सदस्यों ने गवर्नर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। लायंस क्लब अपने साथियों के जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ के मौकों पर अस्पतालों में भोजन वितरण का काम करता है।
अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन ने बताया कि यहां नियमित रूप से भोजन मिलता है ,भोजन का स्वाद भी अच्छा होता है। इस अवसर पर लायंस क्लब के लायन अलका विजय ,लायन गुलशन छाबड़ा, लायन परमेश विनोदिया ,लायन सुयश कुलश्रेष्ठ, लायन प्रमोद अग्रवाल, लायन रीता दलेला, लायन अनीता मिश्रा, लायन वर्षा खरे ,लायन अरुण खरे, लायन भूपेंद्र पटेल, नरेंद्र सिंह जग्गी, लायन गायत्री मालवीय, लायन महेश मालवीय, लायन राहुल नायक, लायन इंद्रपाल सिंह सहित अन्य साथी मौजूद रहे।