सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 51 ढोल और महिला डमरू टीम संग एलआईजी के राजा का भव्य आगमन
51 ढोल और महिला डमरू टीम के साथ हुआ एलआईजी के राजा’ का भव्य आगमन भोपाल। नारियल खेड़ा स्थित एलआईजी ग्राउंड में श्री महाकाल उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव के तहत एलआईजी के राजा’ का भव्य आगमन 11 सितंबर को हुआ। बप्पा के आगमन पर निकली भव्य शोभायात्रा में 51 ढोल एवं महिला डमरू टीम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय माहौल के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते हुए भगवान श्री गणेश का भव्य स्वागत किया। श्री महाकाल उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समिति ने बताया कि 14 सितंबर को गणेश जी की स्थापना, 15 से 20 सितंबर तक विभिन्न खेल एवं मनोरंजन कार्यक्रम, 21 सितंबर को महाआरती, 22 सितंबर को खाटू श्याम कीर्तन, 23 सितंबर को विशाल भंडारा तथा 25 सितंबर को विसर्जन किया जाएगा।
समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
आयोजक: श्री महाकाल उत्सव समिति
स्थान: एलआईजी ग्राउंड, नारियल खेड़ा, भोपाल।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #डमर #एलआईज #आगमन #DeskSource #एनएन #टवर #आईट