आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय मोबाइल कंपनी लावा ने आज यानी 2 नवंबर को LAVA ब्लेज 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। फोन में 50M का प्रायमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी 8MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन की शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है। इसकी बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी।

LAVA ब्लेज 2 5G : स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले : LAVA ब्लेज 2 5G फोन में कंपनी 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाली 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दे सकती है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए फोन में 50M का प्रायमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी 8MP का कैमरा मिलेगा।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए इसमें 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी मिल सकती है।

सॉफ्टवेयर : लावा ब्लेज 2 5G फोन में एंड्रॉयड 13 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

कनेक्टिविटी : कनेक्टिविटी की बात करें तो कंपनी इसमें बेसिक कनेक्टिविटी के साथ 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C पोर्ट मिलेगा।

कलर ऑप्शन : इसमें आपको 3 कलर ऑप्शन ग्लास लैवेंडर, ग्लास ब्लैक और ग्लास ब्लू मिलेंगे।

प्रोसेसर : लावा का यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6020 ​ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ आ सकता है, जो 7 नैनोमीटर पर बना चिपसेट है।

पिछले साल लॉन्च हुआ था लावा ब्लेज 5G

इससे पहले कंवनी ने पिछले साल नवंबर में लावा ले ब्लेज 5G लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। हालांकि, कंपनी स्मार्टफोन के साथ बॉक्स में 12W का चार्जर देती है। बायर्स इस स्मार्टफोन को 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के सिंगल वैरिएंट में खरीद सकते हैं।