आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ध्रुवनारायण सिंह ने गुरुवार रात अरेरा-शाहपुरा मंडल में जनसंपर्क किया। इस दौरान सिंह कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फेज-एक, दो और भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित मल्टी स्टोरी पहुंचे और जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, मल्टियों में जो स्नेह मिला, उसके लिए मैं अभिभूत हूं और आभार व्यक्त करता हूं। सिंह का यहां मालाएं पहनाकर, आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।
12 नंबर मार्केट की बहुमंजिला इमारतों में पहुंचे ध्रुवनारायण सिंह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने भाजपा अरेरा मंडल, भाजपा शाहपुरा मंडल के वार्ड-49, 48, 50 दुर्गा चौक से जनसंपर्क शुरू किया और कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, गड्ढे वाली मल्टियां फेज-एक, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फेज-2 मल्टियां, भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित मल्टियों में पहुंचे और लोगों से आशीर्वाद लिया।
जनसंपर्क में बीडीए उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अशोक सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष व्यास, सुशील सिंह ठाकुर, शिवनारायण शर्मा, भगवत रघुवंशी, भाजपा जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, शक्ति दुबे, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल महामंत्री अभिषेक पुरोहित, शाहपुरा मंडल महामंत्री राज पाटीदार, लक्ष्मीनारायण जाटव, पार्षद जोन अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पार्षद-48 अरविंद वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सोनवाने, रजनीश सेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि नाहर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।