सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केआरबीएल लिमिटेड, भारत की अग्रणी चावल कंपनी और दुनिया के नंबर 1 बासमती चावल ब्रांड इंडिया गेट की मूल कंपनी ने अब आधिकारिक रूप से हेल्थ-फोकस्ड एफएमसीजी सेगमेंट में प्रवेश कर लिया है। इसके तहत कंपनी ने एक नया ब्रांड इंडिया गेट अपलाइफ लॉन्च किया है, जिसे उपभोक्ताओं को स्वस्थ खानपान की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।

इंडिया गेट अपलाइफ पोर्टफोलियो के तहत पहली बार दो फंक्शनल ब्लेंडेड खाद्य तेल पेश किए गए हैं:

भारत का पहला पाचन स्वास्थ्य के अनुकूल कुकिंग ऑयल

वज़न प्रबंधन के लिए विशेष रूप से तैयार तेल

इन उत्पादों को पाचन स्वास्थ्य और कैलोरी-नियंत्रित खानपान को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और ये भारतीय रसोई के स्वाद व परंपरा को बनाए रखते हैं।

GUT Pro Oil को विशेष प्रो डाइजेस्ट ™ तकनीक से सशक्त किया गया है, जो पाचन संतुलन बनाए रखने में सहायक है। इसमें श्रेणी के प्रमुख ब्रांड की तुलना में 40% अधिक गामा ओरिज़ानॉल होता है, जो सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट लाभ प्रदान करता है। यह तेल आंतों की सेहत और सामान्य रक्त प्रवाह को सपोर्ट करता है। इसके लॉन्च अभियान का संदेश है:

अपनी आंत को एक्टिव रखें।

इस श्रेणी का दूसरा उत्पाद, विशेष लाइट सोख तकनीक से युक्त है, जो तेल अवशोषण को कम करती है और कम कैलोरी के सेवन में मदद करती है, वह भी स्वाद में बिना समझौता किए। यह संस्करण भी गामा ओरिज़ानॉल से भरपूर है, जो कोलेस्ट्रॉल घटाने और समग्र स्वास्थ्य में लाभदायक है।

आयुष गुप्ता, इंडिया बिजनेस हेड, केआरबीएल लिमिटेड ने कहा:

“इंडिया गेट अपलाइफ की लॉन्चिंग केआरबीएल की बहु-श्रेणी, बहु-ब्रांड एफएमसीजी बनने की रणनीतिक दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हम इंडिया गेट के विश्वास को आधार बनाकर युवा भारत की बदलती अपेक्षाओं को पूरा करना चाहते हैं – ऐसे उत्पाद जो सोच-समझकर बनाए गए हैं, उद्देश्यपूर्ण हैं और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में आसानी से फिट होते हैं। अपलाइफ सिर्फ एक नया उत्पाद नहीं, बल्कि हमारे उपभोक्ताओं के साथ लंबे समय का लाइफस्टाइल पार्टनर बनने की प्रतिबद्धता है।”

यह उत्पाद फिलहाल मॉडर्न ट्रेड स्टोर्स, प्रमुख ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं, इसके बाद इन्हें जनरल ट्रेड में भी उतारा जाएगा। इस लॉन्च को डिजिटल चैनल, ओटीटी, इन-स्टोर विजिबिलिटी के ज़रिए 360° मार्केटिंग कैंपेन के तहत बढ़ावा दिया जाएगा।

ब्रांड ने पहले चरण में न्यूट्रिशनिस्ट्स, फूड इंफ्लुएंसर्स और फिटनेस क्रिएटर्स को भी जोड़ा है, ताकि गट हेल्थ और स्मार्ट कुकिंग ऑयल्स के प्रति जागरूकता फैलाई जा सके।

#केआरबीएल #इंडियागेटऑयल #अपलाइफतेल #खाद्यतेल #हेल्दीऑयल #स्वस्थखाना