आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कोटक महिंद्रा बैंक, RBL बैंक और यस बैंक ने आज यानी 21 अक्टूबर को Q2FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई-सितंबर तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक को ₹3,191 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ है। यह पिछले साल की इसी तिमाही से 23.6% ज्यादा है, जो ₹2,580.7 करोड़ था।
RBL बैंक को इस तिमाही में सालाना आधार पर 46% की ग्रोथ के साथ ₹294.1 करोड़ का मुनाफा हुआ है। Q2FY23 में बैंक को ₹201.5 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था। वहीं, यस बैंक को सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 47.4% की बढ़ोतरी के साथ 225.2 करोड़ का मुनाफा हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹152.8 करोड़ था।