भोपाल । राजधानी की गौतम नगर पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर उसके पड़ोस में रहने वाले किशोर के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट और उसे समझाईश देने गये किशोरी के पिता को आरोपी के पिता द्वारा गाली गलौच कर जाति से अपमानित करने पर उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराओ के तहत मामला दर्ज किया है। गौतम नगर थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इलाके मे रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि उसके घर के पास मे रहने वाला एक किशोर और उसका दोस्त बीते काफी दिनों से उसका पीछा कर अश्लील कमेंट्स कर परेशान कर रहे थे। इसके बाद आरोपियो ने किशोरी के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिए। परेशान होकर छात्रा ने आरोपियो की करतूतो के बारे मे अपने पिता को बता दिया। इसके बाद किशोरी के पिता ने किशोर के घर जाकर उसके पिता से शिकायत की। लेकिन आरोपी किशोर के पिता ने अपने बेटे को समझाईश देने के बजाय किशोरी के पिता के साथ गाली-गलौज कर जाति से अपमानित कर भगा दिया। इसके बाद फरियादी ने अपनी बेटी के साथ थाने जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है।