आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली हार पर कांग्रेस में मंथन जारी है। बुधवार को खंडवा और बुरहानपुर जिला प्रभारी ने इस्तीफा दे दिया। कमलनाथ आज दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष किसे बनाया जाए? इसे लेकर भी कांग्रेस में चर्चा और मंथन हो रहा है।

मंगलवार को ऐसा रहा सियासी घटनाक्रम…

कमलनाथ ने पार्टी के सभी हारे और जीते कैंडिडेट्स से वन-टू-वन चर्चा की। भोपाल में प्रदेश कार्यालय में चली इस बैठक में हार की समीक्षा की गई।

कमलनाथ ने कहा, ‘मुझे कुछ विधायकों ने बताया कि उन्हें अपने गांव में 50 ही वोट मिले। यह कैसे हो सकता है? एग्जिट पोल तो माहौल बनाने के लिए था।’

दिग्विजय सिंह ने EVM को लेकर कहा, ‘हमने बटन दबा दिया और पता ही नहीं चला कि वोट कहां गया? जिस मशीन में चिप हो, उसके हैक होने की संभावना होती है।’

दिग्विजय ने खाचरौद-नागदा के भाजपा प्रत्याशी तेजबहादुर की जीत पर संदेह जताया। X पर पूछा कि काउंटिंग से दो दिन पहले सटीक नतीजे कैसे बता दिए गए।

दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘उसी को जीने का हक है, जो इस जमाने में इधर का लगता रहे और उधर का हो जाए।’

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने विधानसभा चुनाव परिणाम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘EVM हैक करके परिणाम बदले गए।’

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने ट्वीट किया, ‘मेरे पूर्व के किसी भी आचरण से दिग्विजय सिंह के सम्मान में कोई भी ठेस पहुंची हो तो क्षमा प्रार्थी हूं।’

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं मानता कि EVM में हेरफेर हुई। चुनाव में काले धन का इस्तेमाल हुआ है।