आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार को मुरैना आ रहे हैं। वे यहां सुबह मुरैना विधानसभा से प्रत्याशी दिनेश गुर्जर का प्रचार करने आ रहे हैं। उसके बाद वे दिमनी जाएंगे जहां कांग्रेस प्रत्याशी रविन्द्र सिंह तोमर के साथ सभा लेंगे। वे प्रात: 10 बजे हेलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचेंगे।

बता दें, कि कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जगह-जगह सभाएं ले रहे हैं। वे पूरे मध्यप्रदेश में जगह-जगह जा रहे हैं। इसी क्रम में मुरैना में कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने के लिए वे सभाएं लेंगे।