आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गोहलपुर थाने के सामने देर रात आग लग गई। आग एक कबाड़ी की दुकान में लगी। दुकान में रखा हजारों रुपए का कबाड़ का माल जल गया। स्थानीय लोगों ने गोहलपुर थाना पुलिस को आग लगने की सूचना दी।
इसके बाद पुलिस फायर ब्रिगेड सहित मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि अगर समय रहते दमकल विभाग आग पर काबू नहीं पाता तो आग और भी कई दुकानों में फैल सकती थी।
फायर कर्मी महेश मलिक ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि गोहलपुर थाने के पास में कबाड़ की एक दुकान में आग लग गई है। यह दुकान रियाज कबाड़ी की है। सूचना मिलते ही नगर निगम के तीन दमकल वाहन मौके के लिए रवाना हुए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है, लेकिन जिस तरह से कबाड़ की दुकान में आग लगी थी, उससे अच्छा खासा नुकसान हुआ है।
रियाज की शिकायत पर गोहलपुर थाना पुलिस आग लगने की वजह जानने में जुट गई है।