रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की आज 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) है। इसमें कंपनी आज 5G रोलआउट का ऐलान कर सकती है। साथ ही आज के इवेंट में कंपनी अपने पहले 5G स्मार्टफोन जियो फोन 5G से भी पर्दा उठा सकती है। बताया जा रहा है कि जियो ने इस 5G फोन को गूगल के साथ डेवलप किया है।

2021 में रिलायंस जियो गूगल के साथ मिलकर जियो फोन नेक्स्ट 4G फोन को लॉन्च कर चुकी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 5G सर्विस के रोल आउट से लेकर टैरिफ प्लान्स तक की जानकारी दी जा सकती है।

5G का सबसे सस्ता ऑप्शन हो सकता है
कहा जा रहा है कि जियो फोन 5G को इस साल के अंत में लॉन्च हो सकता है। अगर फोन की एक्सपेक्टेड प्राइस की बात करें तो यह 10 हजार- 12 हजार रुपए हो सकती है। 5G सेगमेंट में जियो फोन 5G सबसे सस्ता ऑप्शन हो सकता है।

वहीं, एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया है कि इस फोन की कीमत 2,500 रुपए से कम हो सकती है।

हालांकि, इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है कि किसी 5G स्मार्टफोन की कीमत इतनी कम हो। ऐसे में इस कीमत को जियो फोन 5G फोन के लिए डाउन पेमेंट माना जा सकता है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन के साथ बंडल्ड डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स मिल सकता है।

जियो फोन 5G: एक्सपेक्टेड फीचर्स

  • जियो फोन 5G में 6.5 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1600 x 720 हो सकता है।
  • यह फोन स्नैपड्रैगन 480 5G SoC से लैस है। इसमें 4GB की रैम दी गई है। इसमें 32GB की स्टोरेज दी गई है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है।
  • इसका पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। वहीं, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी दिया गया होगा। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  • जियो फोन 5G में वही OS दिए जाने की उम्मीद है जो कि जियो एंड्रॉयड फोन में दिया गया है। इस OS को गूगल के साथ साझेदारी में बनाया गया है।