आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए दो नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। ये दो नए प्लान ₹1,099 और ₹1,499 के हैं, जो नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। यह पहली बार है जब कंपनी ने किसी प्रीपेड प्लान के साथ नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन ऑफर किया है। अभी तक JIO केवल पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ प्लान ऑफर करती थी।
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, 1,099 रुपए वाले प्लान में कस्टमर्स को 84 दिन तक हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और नेटफ्लिक्स का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं, 1,499 रुपए वाले प्लान में कस्टमर्स को 84 दिन तक हर दिन 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर दिन 100 SMS और नेटफ्लिक्स का बेसिक सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
₹1,499 के प्लान में बड़ी स्क्रीन में भी नेटफ्लिक्स देख सकेंगे कस्टमर्स
1,499 रुपए के Jio प्रीपेड प्लान वाले कस्टमर्स मोबाइल के साथ टीवी या लैपटॉप जैसी किसी बड़ी स्क्रीन पर भी नेटफ्लिक्स देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कस्टमर्स कई डिवाइस पर नेटफ्लिक्स ऐप डाउनलोड करके सेम अकाउंट से लॉगइन करके नेटफ्लिक्स देख सकते हैं। हालांकि, एक समय में केवल एक ही डिवाइस पर वीडियो स्ट्रीम होगा।
हम कस्टमर्स के लिए वर्ल्ड क्लास सर्विस लाने के लिए प्रतिबद्ध
नए प्लान की लॉन्चिंग के दौरान जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के CEO किरण थॉमस ने कहा,’हम अपने कस्टमर्स के लिए वर्ल्ड क्लास सर्विस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रीपेड प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बंडल को लॉन्च हमारे संकल्प की ओर एक कदम है। नेटफ्लिक्स जैसे ग्लोबल पार्टनर्स के साथ हमारी पार्टनरशिप मजबूत हुई है।’