सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस के रूप में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है इसी के अंतर्गत 26 नवंबर तक विभिन्न जनजातीय संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज जनजातीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवम नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे विश्वविद्यालय के छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस कार्यक्रम का संयोजन राकेश वर्मा एवम मंजू सिंह ने किया। परिसर निदेशक रामाकांत पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को आदिवासी संस्कृति के सम्बंध में विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ने हेतु प्रेरित किया एवम सुभकामनाएं दी।