आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का टारगेट रखा था और चुनाव परिणाम घोषणा के बाद बीजेपी इस टारगेट के काफी करीब तक पहुंचने में कामयाब भी रही है। 163 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी को इस चुनाव में दो करोड़ से अधिक वोट मिले हैं। कांग्रेस इसके मुकाबले 35 लाख से कम वोट हासिल कर सकी है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद यह भी स्पष्ट हो गया कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, बीएसपी और समाजवादी पार्टी ज्यादा असर नहीं रहा।
वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा को 41 प्रतिशत वोट मिले थे और 109 सीटें मिली थीं जबकि इससे मामूली कम वोट हासिल कर कांग्रेस 114 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। इस बार हुई वोटिंग के लिए बीजेपी ने 51 प्रतिशत वोट हासिल करने बूथ लेवल पर काफी काम किया था और इसका ही असर यह रहा कि बीजेपी को चुनाव में दो करोड़ 11 लाख 8 हजार 771 वोट मिले जबकि कांग्रेस के खाते में 1 करोड़ 75 लाख 64 353 वोट ही आ पाए और यही कांग्रेस की बुरी हार की वजह बने हैं।
जीत की बड़ी वजह मैनेजमेंट
बीजेपी ने सशक्त प्लानिंग करते हुए हर बूथ में रहने वाले मतदाताओं की सूची तैयार कराने और बूथ एजेंट्स से हर वोटर के बारे में जानकारी जुटाने का काम किया था। पार्टी का यह बूथ मैनेजमेंट बूथ लेवल के साथ शक्ति केंद्र, मंडल स्तर और विधानसभा स्तर पर मजबूत किया गया और बीजेपी के वरिष्ठ नेता इस मैनेजमेंट सिस्टम की मानीटरिंग भी करते रहे। यह सारी प्रक्रिया जीत का आधार मानी जा रही है।
बीएसपी को मिले 14 लाख मत
इस चुनाव में बीएसपी को तीसरे नम्बर पर सबसे अधिक14 लााख 77 हजार 133 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय और अन्य दलों में शामिल प्रत्याशियों को 23 लाख 98 हजार 422 वोट मिले हैं। बीजेपी को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में 41.0 फीसदी वोट मिले थे जबकि कांग्रेस को 40.9 फीसदी वोट पाई थी। तब मध्य प्रदेश में बीजेपी को 1 करोड़ 56 लाख 42 हजार 980 वोट मिले थे जबकि कांग्रेस को 1 करोड़ 55 लाख 95 हजार 153 वोट मिले थे
ऐसा रहा 2023 में पार्टीवाइज वोट प्रतिशत
पार्टी हासिल वोट
भाजपा 48.55
कांग्रेस 40.40
आप 0.53
एआईएमआईएम 0.01
बीएसपी 3.41
सीपीआई 0.03
जेडीयू 0.02
समाजवादी पार्टी 0.45
अन्य 5.52
नोटा 0.98
2018 में मिले थे इतने प्रतिशत वोट
पार्टी हासिल वोट
बीजेपी 41
कांग्रेस 40.9
निर्दलीय 5.8
बीएसपी 5
सपा 1.3
आप 0.7