सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: आईसेक्ट के कॉर्पोरेट एचआर/ एलएंडडी डिपार्टमेंट की ओर से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पर दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ अमित कुमार गुप्ता ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के बेसिक्स की जानकारी प्रदान की और प्रोजेक्ट प्लानिंग के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही इससे जुड़े अन्य पहलुओं में कंसल्टिंग, डीपीआर, प्रोडक्ट डिजाइन स्ट्रेट्जी, बिजनेस केस स्टडी इत्यादि के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में आईसेक्ट के अलावा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्टाफ के द्वारा भी प्रतिभागिता की गई।

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट पर ट्रेनिंग के बारे में बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है। इसी परिप्रेक्ष्य में आईसेक्ट लगातार अपने संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों के लिए कौशल प्रशिक्षण से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करता है।