आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिसम्बर के शुरुआती दिनों में ठण्ड का कोई खास असर नहीं है बल्कि दिन का तापमान बढ़ने लगा है। 24 घंटे में दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है जबकि रात का तापमान स्थिर है। आज सुबह हल्का कोहरा होकर हवा की गति 13 किमी प्रति घंटा थी। मौसम वैज्ञानिकों ने 10 दिसम्बर बाद असरदार ठण्ड के आसार जताए हैं।
शनिवार को दिन का तापमान 24.3 (-4) डिग्री तथा रात का तापमान 18.8 (+7) डिग्री सेल्सियस था। रविवार को दिन का तापमान 4 डिग्री बढ़कर 28.2 डिग्री सेल्सियस हो गया जबकि रात का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस ही रहा। रविवार को दिन में 6 किमी की रफ्तार से हवा होने से दिन गर्म ही रहा। इधर सोमवार सुबह हल्का कोहरा था तथा दृश्यता 1500 मीटर थी। इस दौरान हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा होने से सड़कों पर जरूर ठण्डक का अहसास था। इसके साथ ही हल्के बादल भी छाए हुए हैं।
एक हफ्ते का तापमान
दिन दिन का तापमान रात का तापमान
27 नवम्बर 20 (-9) 16.5 (+4)
28 नवम्बर 24 (-5) 16.4 (+4)
29 नवम्बर 22.3 (-7) 18.4 (+6)
30 नवम्बर 25 (-4) 18.4 (+5)
1 दिसम्बर 27.9 (-1) 17.8 (+6)
2 दिसम्बर 24.3 (-4) 18.8 (+7)
3 दिसम्बर 28.2 (सामान्य) 18.8 (+7)
अभी जिस तरह से सिस्टम बना हुआ है अगले चार-पांच दिनों तक ठण्ड असरदार पड़ने के आसार नहीं है। 10 दिसम्बर के बाद जरूर तापमान में गिरावट आएगी और इसका असर शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस बार दिसम्बर में कंपकपाने वाली ठण्ड 15 दिसम्बर के बाद ही शुरू होगी। इसके पीछे कारण यह है कि बंगाल की खाड़ी में एक्टिव हो रहे हैं।
एक हफ्ते में डेंगू के 9 मरीज
उधर, तीन दिन से डेंगू के नए मरीज नहीं मिले हैं। पिछले हफ्ते डेंगू के 9 मरीज पाए गए थे। इन सभी का घरों पर ही इलाज हुआ।
बीमारी 27 नवम्बर 28 नवम्बर 29 नवम्बर 30 नवम्बर 1 दिसम्बर 2 दिसम्बर 3 दिसम्बर
डेंगू मरीज 4 – – 5 – – –