आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर में इस बार सर्दी के तेवर अभी तीखे नहीं है। पिछले हफ्ते दिन और रात का तापमान तेजी से बढ़ा था लेकिन अब दो दिन से तापमान में गिरावट है। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दूसरी ओर 23 नवम्बर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 25 व 26 नवम्बर को हल्के बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है जबकि तापमान 16 से 17 डिग्री के बीच रहेगा।
19 नवम्बर को दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस (सामान्य) तथा रात का तापमान 18.6 डिग्री (+5) तक पहुंच गया था। इसके बाद 20 नवम्बर को दिन का तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य) तथा का तापमान 16.6 (+3) डिग्री हो गया था। मंगलवार का दिन का तापमान घटकर 28.3 (-1) तथा 15.8 (+3) डिग्री पर आ गया। इस बार सर्दी का सीजन शुरू हुए डेढ़ माह से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी ठण्ड असरदार नहीं है।
बुधवार को सुबह हल्की ठण्ड जरूर थी लेकिन मौसम साफ था। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा तथा दृश्यता 2500 मीटर तक की थी। फिर धूप खिलते ही ठण्ड का असर खत्म होने लगा। अभी बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय हो रहा है जिससे कुछ समय बाद इंदौर सहित आसपास के हिस्सों में बादल छाएंगे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक माह के अंत में ठण्ड अच्छा असर दिखा सकती है।
एक हफ्ते का तापमान
तारीख दिन का तापमान रात का तापमान
15 नवम्बर 29.4 (-1) 15.6 (+2)
16 नवम्बर 28.4 (-1) 15 (+1)
17 नवम्बर 27.4 (-2) 15.6 (+1)
18 नवम्बर 29.5 (सामान्य) 17.5 (+3)
19 नवम्बर 30 (सामान्य) 18.6 (+5)
20 नवम्बर 29.7 (सामान्य) 16.6 (+3)
21 नवम्बर 28.3 (-1) 15.8 (+3)
डेंगू के 5 नए मरीज
उधर, मंगलवार को डेंगू के 5 नए मरीज मिले हैं। इसके सहित एक हफ्ते में 15 मरीज मिल चुके हैं। जिन क्षेत्रों में डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं वहां लार्वा के सैंपल लेने के साथ छिड़काव किया जा रहा है। दूसरी ओर ठण्ड असरदार नहीं होने से अभी सामान्य सर्दी, खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या सामान्य है।
एक हफ्ते में डेंगू के मरीज
बीमारी 15 नवम्बर 16 नवम्बर 17 नवम्बर 18 नवम्बर 19 नवम्बर 20 नवम्बर 21 नवम्बर
डेंगू मरीज – – – 7 3 – 5