आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नवम्बर का तीसरा हफ़्ता बीतने वाला है। लेकिन अभी तक इंदौर में ज़ोरदार ठंड का असर देखने को नहीं मिला है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। यही वजह है कि अभी दिन में तेज सूरज की किरणों के कारण धूप की चुभन महसूस हो रही है तो वहीं सुबह और रात को हल्की ठंड भी महसूस होने लगी है। इंदौर में दो दिन बाद फिर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस बार नवम्बर के आखिरी दिनों में ही कड़क ठंड का अहसास होगा।
इंदौर में सोमवार को दिन का तापमान 29.7 डिग्री और रात का तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को दिन का तापमान 30 डिग्री (सामान्य) तथा रात का तापमान 18.6 (+5) डिग्री सेल्सियस था। वहीं 17 नवम्बर को दिन का तापमान 27.4 (-2) तथा रात का तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को दिन में गरमी और रात में हल्की ठंड का अहसास हुआ। वहीं मंगलवार को इंदौर में सुबह से मौसम साफ है तथा दृश्यता 2000 मीटर तक की थी जबकि हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घंटा थी।
27 नवम्बर के बाद आएगा मौसम में बदलाव
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो मप्र में 23 नवम्बर से एक विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके बाद 27 नवम्बर से तापमान में गिरावट आएगी। इस दौरान रात का तापमान 15 डिग्री या उससे नीचे जा सकता है। इस बार रात का पारा 16 नवम्बर को 15 डिग्री सेल्सियस पर आया। फिर इसके बाद इसमें इजाफा होता गया।
एक हफ्ते का तापमान
तारीख दिन का तापमान रात का तापमान
13 नवम्बर 29.1 (-1) 15.6 (+1)
14 नवम्बर 29.8 (-1) 15.8 (+2)
15 नवम्बर 29.4 (-1) 15.6 (+2)
16 नवम्बर 28.4 (-1) 15 (+1)
17 नवम्बर 27.4 (-2) 15.6 (+1)
18 नवम्बर 29.5 (सामान्य) 17.5 (+3)
19 नवम्बर 30 (सामान्य) 18.6 (+5)
20 नवंबर 29.6 (सामान्य) 16.6(+3)