मुंबई । रेटिंग एजेंसी ने कहा कि स्थिर मांग और लगातार ऊंची कीमतों के कारण सोने के आभूषणों के खुदरा विक्रेताओं की आय वित्त वर्ष 2022-23 में 12-15 प्रतिशत बढ़ सकती है।
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि 2021-22 के दौरान सोने के आभूषणों के खुदरा विक्रेताओं की आय में इससे पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 20-22 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान है।
रिपोर्ट के अनुसार सोने की ऊंची कीमतों और बेहतर परिचालन लाभ के कारण वित्त वर्ष 2022-23 में वार्षिक आधार पर परिचालन मार्जिन में 0.5 से 0.7 प्रतिशत का सुधार हो सकता है और यह 7.3-7.5 प्रतिशत तक रह सकता है। बयान में कहा गया, ‘‘उच्च पूंजीगत व्यय के बावजूद अगले वित्त वर्ष में संगठित आभूषण उद्योग के लिए ऋण परिदृश्य ‘स्थिर’ रहेगा।’’