आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ICICI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर इंटरेस्ट रेट्स बढ़ा दिए हैं। अब ICICI बैंक में FD कराने पर आम जनता को 7.10% और सीनियर सिटीजन को 7.65% तक का ब्याज मिलेगा। बैंक ने इंटरेस्ट रेट्स 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर बढ़ाए हैं।
3.50% से 7.65% तक मिलेगा ब्याज
अब आपको ICICI बैंक में FD कराने पर आम नागरिकों को 3.00% से लेकर 7.10% तक ब्याज मिलेगा। वहीं अगर वरिष्ठ नागरिकों की बात करें तो उन्हें यहां FD कराने पर आम नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.65% तक ब्याज मिलेगा।
हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा और HDFC ने भी ब्याज दरों में किया था बदलाव
इससे पहले हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा और HDFC बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया था। ये बदलाव 2 करोड़ रुपए से कम की FD की ब्याज दरों में किया गया है। अब HDFC बैंक में FD कराने पर आम नागरिकों को 3% से 7.20% तक का ब्याज मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से 7.75% तक का ब्याज मिलेगा।
वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा अब आम नागरिकों को 3.00 से 7.25% तक का ब्याज FD पर दे रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.50 से 7.75% तक का ब्याज FD पर ऑफर कर रहा है।