सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल   /  नई दिल्ली : नौकरीपेशा लोगों के लिए यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) बेहद जरूरी है क्योंकि इसके जरिए ही पीएफ (भविष्य निधि) खाते से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है। लेकिन कई बार यूएएन नंबर एक्टिव नहीं होता, जिससे परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। अब ईपीएफओ ने यूएएन एक्टिवेशन के लिए फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी को जरूरी बना दिया है, जिसे आप उमंग ऐप से कर सकते हैं।

यूएएन नंबर एक्टिवेट करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:

उमंग ऐप डाउनलोड करें और लॉगिन करें।

‘यूएएन  आवंटन ’ ऑप्शन पर जाएं।

आधार नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरें।

आधार वेरिफिकेशन के लिए चेक बॉक्स पर क्लिक करें।

‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक कर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी  को दर्ज करें।

अब ‘आधार फेस आरडी ऐप’ से अपना लाइव फोटो लें।

सफल सत्यापन के बाद आपका यूएएन नंबर जनरेट होकर एसएमएस द्वारा भेज दिया जाएगा।

अब बिना ईपीएफओ ऑफिस जाए, आप आसानी से घर बैठे यूएएन नंबर एक्टिवेट कर सकते हैं।

#UANनंबर, #PFखाता, #UmangApp, #EPFO, #UANActivation