सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बुंदेलखंड और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हैं। नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।