आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद मण्डल के काजीपेट जंक्शन-कोंडापल्ली रेल खंड पर रेलवे मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। जिसके चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 09715 हिसार-तिरुपति साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 9 एवं 16 दिसम्बर 2023 को तथा गाड़ी संख्या 09716 तिरुपति-हिसार साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल12 एवं 19 दिसम्बर 2023 को निरस्त रहेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यात्री अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 130 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा गाड़ी संख्या 12651 मदुरै-हजरत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस 5 को प्रारंभिक स्टेशन मदुरै से निरस्त की गई है। अतः यह गाड़ी 6 दिसंबर को भोपाल नहीं आएगी।